डंडा, लाठी और परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में हिस्सा लेने की रहेगी इजाजत 91 अखाड़ों को दिया गया लाइसेंस, 26 जगह रहेगी बेरिकेडिंग 5000 सुरक्षा बल, 100 सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पूरे शहर पर रखी जाएगी नजर रामनवमी सरहुल और रमजान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी Hazaribagh : हजारीबाग रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डीजे बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. साउंड बॉक्स, चोंगा, म्यूजिक सिस्टम के जरिए रिकॉर्डर गाना बजाने की इजाजत दी जाएगी. वैसा रिकॉर्डेड गाना बजेगा, जो प्रशासन अनुमति देगा. हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय और एसपी चौथे मनोज रतन ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान प्रशासन ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर रामनवमी सरहुल और रमजान की तैयारी की जा रही है. रामनवमी की बात की जाए तो इस बार 91 अखाड़ों को लाइसेंस दिया गया है. 26 जगह बेरिकेडिंग बनाया गया है. बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश निर्गत किया गया है. सभी थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है. 23 मार्च को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-25-years-rigorous-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor/">जमशेदपुर
: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की सश्रम कारावास
में उठी वनांचल और जेपी आंदोलनकारियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की मांग
: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की सश्रम कारावास
तीन दिन शराब दुकानें और चार दिन बंद रहेंगे सभी सिनेमा हॉल, 24 घंटे खुले रहेंगे ब्लड बैंक
30-31 मार्च और एक अप्रैल को शराब दुकानें बंद रहेंगी. वहीं दो अप्रैल तक सभी सिनेमाघर भी बंद रखने का आदेश निर्गत किया गया है. ब्लड बैंक 24 घंटे खुले रखे जाएंगे और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर किया जाएगा. 24 घंटे जुलूस मार्ग में बिजली रहे, इसे लेकर पत्राचार किया गया है. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम तैयार रहेगा. वहीं इस बार ड्रोन कैमरा और 100 सीसीटीवी से पूरे जिले पर नजर रखने की बात कही गई है. डीसी ने कहा कि इस बार हम लोग छोटे-छोटे मेडिकल कैंप कई जगह लगाने जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट मोड में रहेंगे.पर्व-त्योहारों पर निषेधाज्ञा लगाने का प्रावधान : डीसी
हजारीबाग में इन दिनों धारा 144 को लेकर भी संशय है. इसे लेकर डीसी ने कहा कि पर्व-त्योहारों में धारा-144 लगाने का प्रावधान है. डंडा-लाठी और परंपरागत हथियार जुलूस में हिस्सा लेने की इजाजत दी जा रही है. दरअसल पिछले आदेश में कोविड-19 का जिक्र आदेश में किया गया था. साथ ही लाठी और परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं थी. इसे इस बार संशोधित किया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सौहार्द के साथ जुलूस निकालें. इसे भी पढ़ें :सदन">https://lagatar.in/demand-for-respect-and-encouragement-to-vananchal-and-jp-agitators-raised-in-the-house/">सदनमें उठी वनांचल और जेपी आंदोलनकारियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने की मांग
Leave a Comment