Search

 
 
 

हजारीबाग बैंक डकैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई शनिवार देर रात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में छापेमारी कर की गई.
 
हजारीबाग के बैंक डकैती के आरोपी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई करोड़ों की सनसनीखेज डकैती मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है.


झारखंड पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई शनिवार देर रात वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर इलाके में छापेमारी कर की गई.


तीन शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, सौरभ और अफजल के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से डकैती में लूटा गया बड़ा हिस्सा बरामद किया है. बरामदगी में करीब 912 ग्राम सोना, 20 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन शामिल है.


क्या था पूरा मामला?


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 4 किलो सोना और 42 लाख रुपये नकद लूट लिए थे.


घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं. तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ के सहयोग से वाराणसी में घेराबंदी कर इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी.


ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाए जा रहे आरोपी


गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हजारीबाग ला रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट के शेष सामान के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.


पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही