Search

 
 
 

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, लूटे गये सोने और नकदी का बड़ा हिस्सा बरामद

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में 24 अप्रैल 2026 को हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लूटे गए सोने और नकदी का बड़ा हिस्सा भी बरामद किया गया है.
 
Hazaribagh :  हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में 24 अप्रैल 2026 को हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लूटे गए सोने और नकदी का बड़ा हिस्सा भी बरामद किया गया है.

 

घटना के दिन हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर करीब 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था. लूट के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर अपराधी फरार हो गए थे.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर  विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई.

 

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एसटीएफ के सहयोग से एक स्कॉर्पियो वाहन को घेरकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह, मो. अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं. इनके पास से 912.22 ग्राम सोना (जिसे गलाया जा चुका था) और 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहनों और अन्य सामानों की भी बरामदगी हुई है.

 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अपराधियों ने वारदात से पहले कई महीनों तक बैंक की रेकी की थी और सोशल मीडिया के माध्यम से गोल्ड लोन से जुड़ी जानकारी हासिल कर योजना बनाई थी. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही