Search

 
 
 

हजारीबाग बार एसोसिएशन चुनाव 20 अक्तूबर को, तैयारी पूरी

 
814 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 17 पदों के लिए मैदान में हैं 71 प्रत्याशी सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी मतदान की प्रकिया, रात 7:00 बजे से शुरू होगी मतगणना Hazaribagh :  हजारीबाग जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी परवान पर है. गुरुवार को कोर्ट परिसर में काफी गहमागहमी रही. शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी और रात 7:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा. मतदान में 814 वोटर हिस्सा लेंगे. 26 अक्तूबर को प्रमाण पत्रों का वितरण होगा. अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन से जारी पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है. रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता कृष्णदेव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बार अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बॉक्स का इंतजाम किया गया है. इसमें मतदाता पद के अनुसार बैलेट पेपर डालेंगे. बार चुनाव में विभिन्न 17 पदों के लिए 71 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है. 15 अक्तूबर को सिंबल और सीरियल नंबर का वितरण किया जा चुका है.

जानिए किस पद पर खड़े हैं कौन-कौन उम्मीदवार

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार : राजकुमार, जवाहर प्रसाद और भैया संजय ने पर्चा दाखिल किया. उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार : विजय कुमार सिंह, अजय कुमार, रंजन प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, ममता कुमारी, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, शंभू कुमार, गोवर्धन साव और अभय कुमार सिंह. महासचिव पद के उम्मीदवार : सुमन कुमार सिंह, महावीर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, राज प्रकाश, हीरालाल और रंजीत कुमार राणा. कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार : कौलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दिलीप कुमार सिन्हा, संतोष कुमार ठाकुर, मनोज कुमार यादव, भरत कुमार और आशीष कुंदन. सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए : प्रदीप साव, प्रवीण कुमार सिंह, कुमार ज्योति भूषण, विष्णु दयाल कुशवाहा, मोहम्मद इम्तियाज, सुरेश कुमार वर्मा, सचिव लाइब्रेरी के लिए राजेश कुमार सिन्हा, स्वप्न कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, योगेंद्र राणा, विकास कुमार, कुणाल कुमार, संत कुमार दीक्षित, कमाल अवरोही और राजेश कुमार शर्मा. संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए : रंजीत कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, अनुज कुमार राय, दीपक कुमार, और निवेदिता श्री. कार्यकारिणी सदस्य के लिए : धनेश्वर महतो, इंद्र कुमार पंडित, दीपक कुमार, वेकटेश्वर भवानी, अनुराधा मिश्रा, डा चंदन कुमार, संगीता सिन्हा, राजेश कुमार रंजन, वैभव कुमार, चंद्रिका प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, आशीष कुमार दुबे, सुबोध कुमार भगदेश, उत्तम कुमार सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, शिवदत कुमार, राहुल कुमार, मनमीत कुमार, मो. शहजाद अनवर, मनोहर साव, मनोज कुमार शर्मा, मोहम्मद शाह और भैया सुमित सिन्हा ने नामांकन पर्चा भरा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही