Search

 
 
 

हजारीबाग: बरही पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा

 
Hazaribagh: बरही पुलिस ने रविवार को अपहरण और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मध्य विद्यालय के पास से सभी बदमाश को खदेड़ कर पकड़ा. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी प्रखंड परिसर स्थित पार्क मैदान में चोरी, डकैती व अपहरण की योजना बना रहे थे. सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस दलबल के साथ उस स्थल पर पहुंची, लेकिन अपराधी वहां से निकल चुके थे.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले
बताया जाता है कि अपराधियों का धनबाद रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास होने का पता चला था. जहां पुलिस के पहुंचते ही सात-आठ युवक इधर-उधर भागने लगे. इनमें से चार अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोडेड कट्टा, चार मोबाइल, एक दो पहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में एक अन्य अपराधी चौपारण के मरकेड़ी मोहल्ला निवासी मो अरशद का पता चला है. उसे उसके घर पर गिरफ्तार किया गया. उसके पास से भी एक लोडेड देसी कट्टा और मोबाइल बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modi-government-removed-shashi-tharoor-from-the-post-of-chairman-of-parliamentary-committee/">मोदी

सरकार ने शशि थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाया, अधीर रंजन के साथ भाजपा सांसद ने कहा, बहाल करें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही