Search

 
 
 

हजारीबाग : बीडीओ व सीओ ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 
Hazaribagh:  केरेडारी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. प्रखंड क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान हो और अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें. इसके लिए बीडीओ अमित कुमार व सीओ रामरतन बर्णवाल लगातार प्रयास कर रहे हैं. इन्हीं तैयारियों के निरीक्षण हेतु शुक्रवार को बीडीओ व सीओ ने गोपदा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पगार, सामुदायिक भवन भदईखाप सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इन्होंने इन मतदान केंद्रों पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं में पेयजल, रैम्प, शौचालय, पंखे सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिया है. सीओ व बीडीओ लोकतंत्र के महापर्व में आगामी 20 मई को हजारीबाग लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-three-layer-security-at-naxal-affected-booths-2-election-news/">धनबाद

: नक्सल प्रभावित बूथों पर होगी थ्री लेयर सुरक्षा समेत चुनाव की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही