Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग बना 18वीं उत्तरी छोटानागपुर रेंज खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

Hazaribagh : हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर रेंज के 18वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को कर्जन ग्रांउड स्टेडियम में हो गया. इसमें ओवरऑल चैंपियन हजारीबाग बना. बॉस्केटबॉल और हैंडबॉल में हजारीबाग विजेता बना. वहीं फुटबॉल और वॉलीबॉल में कोडरमा एवं कबड्डी में रामगढ़ विजयी रहा. बेस्ट प्लेयर एथलेटिक्स में गिरिडीह के कांस्टेबल मनोज टोप्पो, महिला वर्ग में नीतू कुमारी, बॉस्केटबॉल में हजारीबाग के एसआई रीतेश कुमार सिंह, फुटबॉल में कोडरमा के कांस्टेबल नरेंद्र यादव, हैंडबॉल में हजारीबाग के एएसआई सुनील कुमार, कबड्डी में रामगढ़ के कांस्टेबल मो. शबीक और वॉलीबॉल में कोडरमा के कांस्टेबल विमल कीर्ति सिंह यादव को पुरस्कृत किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी नरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे समेत रामगढ़, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा के एसपी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए हौसला बढ़ाया. इस खेलकूद प्रतियोगिता में 400 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : सौ">https://lagatar.in/hundred-acres-of-government-land-occupied-by-land-mafia-plotting-and-selling-land/">सौ

एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्लॉटिंग कर बेच रहे जमीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही