Search

 
 
 

हजारीबाग : डीसी से मिले भगहर मुखिया, सड़क व अधूरे स्वास्थ्य भवन बनाने की मांग

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर सुदूरवर्ती पंचायत भगहर के मुखिया कृष्णा रविदास ने हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय से मिलकर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया. इस क्रम में मुखिया ने कठंबा से परसातरी तक जर्जर सड़क का सुदृढ़ीकरण करने, स्वास्थ्य उप केन्द्र के वर्षों से अधूरे पड़े भवन को नए सिरे से बनवाने और वहां एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने की मांग रखी. डीसी को दिए गए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि पहले से एक एएनएम शशि यादव की प्रतिनियुक्ति है, जो कभी-कभी आती हैं. इस कारण वहां के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ समुचित रूप से नहीं मिल पाता है. मुखिया ने उस एएनएम के अलावा एक और एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का डीसी से आग्रह किया. मौके पर मुखिया के साथ समाजसेवी संतोष कुमार दास भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– राशन,पेंशन">https://lagatar.in/the-government-has-not-fulfilled-the-promise-of-ration-pension-and-giving-eggs-to-children-jean-dreze/">राशन,पेंशन

और बच्चों को अंडा देने का वायदा सरकार ने नहीं किया पूराः ज्यां द्रेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही