Search

 
 
 

हजारीबाग : जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी और भतीजों ने गर्भवती महिला को पीटा, मौत के बाद मायकेवालों ने किया बवाल

 
  • आरोपियों के घर में मायकेवालों ने की तोड़फोड़, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठे
  • राशन दुकान और घर में रखे लाखों की संपत्ति को तोड़फोड़ कर किया नष्ट
  •  फर्द ब्यान आने के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के कदमा में जमीन विवाद में भैसूर, गोतनी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर गर्भवती कंचन देवी (28 वर्ष) को बुरी तरह पीट दिया. गंभीर रूप से घायल कंचन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके मायके वालों ने ससुराल कदमा गांव पहुंचकर घंटों बवाल किया. इस दौरान घर में संचालित राशन दुकान में तोड़फोड़ की गई. वहीं घर में रखी बाइक, फ्रिज, गोदरेज सहित कई कीमती सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. शनिवार को सुबह से ही मृतका के मायके वाले पहुंचकर बवाल कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही कटकमदाग पुलिस स्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. परिजनों ने बताया कि मृतका कंचन देवी (28 वर्ष) टाटी झरिया की रहने वाली थी. उसका विवाह  कदमा निवासी भतू साव के दूसरे पुत्र दीपक कुमार साव के साथ करीब 10 वर्ष पहले हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. पहली लड़की मधुबाला जो आठ वर्ष की है और दूसरा दो वर्ष का बेटा हरिओम है.

पति को बचाने पहुंची थी कंचन, भैसूर, गोतनी और भतीजे ने बेरहमी से पीटा

घटना के बारे में मायके वालों ने बताया कि 11 जनवरी की रात नौ बजे जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच तू-तू मैं मै होने लगी. इसके बाद बड़े भाई राजकुमार साव, उसकी पत्नी सोनी देवी, पुत्र सौरभ और शैलेश ने मिलकर दीपक कुमार साव की जमकर पिटाई करने लगे. इस दौरान जब पति को बचाने सात माह की गर्भवती कंचन देवी पहुंची तो उसे भी इनलोगों ने नहीं बक्शा. सभी ने मिलकर उसे बेहरहमी से इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह जख्मी हो गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही मायके वालों को मिली सैकड़ों की संख्या में लोग टाटीझरिया से कदमा गांव पहुंचे और आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घर के सामने धरना पर बैठ गए.

23 कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद

मायकेवालों का कहना है कि कदमा नयाटांड में उसके ससुर भतू साव के नाम से 35 कट्ठा जमीन थी, जिसमें 12 कट्ठा जमीन की बिक्री हो गयी है. शेष 23 कट्ठा जमीन में से आध जमीन साढे बारह कट्ठा मृतका के पुत्र और पुत्री के नाम से किया जाए. दोनों पक्षों की आपसी सहमति बनाने के लिए हजारीबाग नगर निगम वार्ड संख्या 23 के पार्षद दीपक कुमार सिंह, कटकमदाग प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, टाटी झरिया प्रखंड के प्रमुख पति सुरेश यादव लोगों के साथ बैठकर विचार-विमर्श कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष के बीच सहमति नहीं बन सकी थी.

क्या कहते हैं कटकमदाग थाना प्रभारी 

कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति ने कहा कि मृतका के परिजनों के फर्द ब्यान आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा. इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस मामले में हर बिंदू पर जांच पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-drug-addiction-ruined-the-future-of-three-friends/">हजारीबाग

: ड्रग्स की लत ने तीन दोस्तों का भविष्य किया बर्बाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही