Search

 
 
 

हजारीबाग : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भारतीय जनतंत्र मोर्चा

 
Barkagaon, Hazaribagh:  बड़कागांव प्रखंड के सोनी धर्मशाला में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नंदलाल राणा ने जबकि संचालन बालदेव गंझू ने की. बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया. प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी बनाने की बात कही गयी. बैठक में भाजमो की केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय शामिल हुईं. मौके पर निशि पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा को बड़कागाँव विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य करेंगे. यदि पार्टी का आदेश होगा तो विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा. बैठक में मौजूद लोगों ने निशि पांडेय का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपके हर कदम से कदम मिलाकर बड़कागांव के सभीं कार्यकर्ता चलेंगे. बैठक में प्रवीण कुमार, संजय मिर्धा, शेर सिंह, महेश पाठक, राहुल चौरसिया, गौतम वर्मा, सुनील नायक, मनोज सोनी, बबलू खान, मनोज महतो, राहुल पासवान, समाजसेवी महेश सिंह राजपूत, नागेंद्र कुमार, लालचंद महतो, अनिल सोनी, अमित मेहता, आनंद कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-accuses-modi-government-center-is-running-fiscal-federal-terrorism/">टीएमसी

का मोदी सरकार पर आरोप, राजकोषीय संघीय आतंकवाद चला रहा है केंद्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही