Search

 
 
 

हजारीबाग : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

 
Vishnugarh (Hazaribagh): विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ में अतिथि सत्कार होटल के सामने सोमवार की दोपहर ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद बाइक सवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. वहीं ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस स्पलेंडर बाइक नंबर JH10-AR3309 के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने में जुटी थी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. वहीं पुलिस ट्रक(JH-13 E1387) के आधार पर उसके मालिक और ड्राइवर के बार में पता लगाने में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार बगोदर की तरफ से आ रहा था. वह अपनी साइड में चल रहा था, बावजूद इसके सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बाइक सवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :  बिहार">https://lagatar.in/bumper-vacancy-of-teachers-in-bihar-40-thousand-posts-will-be-reinstated-simultaneously/">बिहार

में बंपर वैकेंसी, एक साथ भरे जाएंगे शिक्षकों के 40 हजार पद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही