Search

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Chouparan : चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी दूर बराकर नदी के सिंघरावां मोड़ स्थित डायवर्सन पर ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुकेश भुइयां पिता : सुखदेव भुइयां ग्राम रतनाग पंचायत बेलाही के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि मृतक बाइक जेएच02/4286 से अपनी फुफेरी बहन को दुलपनिया, बरही पहुंचा कर घर लौट रहा था. इसी क्रम में बराकर नदी पार कर सिंघरावां मोड़ पर बन रहे डायवर्सन के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया. दो वर्ष पूर्व इटखोरी के परसौनी में उसकी शादी हुई थी. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई. युवक की मौत पर जिला परिषद सदस्य आरती कौशल और मुखिया मंटू सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :निलंबन">https://lagatar.in/to-end-the-suspension-the-three-congress-mlas-caught-in-the-cash-scandal-appealed-to-the-central-leadership/">निलंबन

खत्म करने के लिए कैश कांड में फंसे तीनों कांग्रेसी विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से लगायी गुहार

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लगाया लापरवाही का आरोप

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कंपनी की लेट लतीफी और लापरवाह ढंग से रोड बनाने की वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों ने कहा कि बरसात में फिसलन की समस्या हो जाती है और सड़क हादसे में बढ़ोतरी हो जाती है. अगर सड़क निर्माण कंपनी राज केशरी कंस्ट्रक्शन तय समय में सड़क को ठीक कर लेती, तो हादसे पर लगाम लग सकता था. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-despite-opposition-tslps-expansion-plan-at-a-cost-of-971-34-crores-was-approved/">आदित्यपुर

: विरोध के बावजूद TSLP के 971.34 करोड़ की लागत से होने वाली विस्तार योजना को दी गई मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp