Search

 
 
 

हजारीबाग : बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष को मारी गोली

 
Hazaribagh :  बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व अध्यक्ष को गोली मार दी है. यह घटना हजारीबाग शहरी क्षेत्र के बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह हुई है, जहां अपराधियों ने रामनवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को गोली मारी है. अपराधियों ने उनके आवास के समीप ही इस घटना को अंजाम दिया है. मंजीत यादव को तीन गोलियां लगी है. एक गोली पेट में, जबकि दो गोली पीठ में मारी गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही