Hazaribag : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 135वीं जयंती मनी. बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ श्रीकृष्ण सिंह स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगण्य सेनानियों में से रहे हैं. उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र व जन सेवा के लिए समर्पित था. स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद बिहार के नवनिर्माण के लिए उन्होंने जो कुछ किया, उसके लिए बिहारवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे. उनके उदार और निष्कलंक चरित्र में बुद्ध की करुणा, गांधी की नैतिकता और सदाचार था. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoists-firing-at-railway-site-in-chandwa-three-contract-workers-were-shot/">BREAKING
: चंदवा में रेलवे साइट पर माओवादियों की फायरिंग, तीन ठेका कर्मियों को लगी गोली
: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में [wpse_comments_template]
: चंदवा में रेलवे साइट पर माओवादियों की फायरिंग, तीन ठेका कर्मियों को लगी गोली
जयंती कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
मौके पर कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, शैलेन्द्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, लाल बिहारी सिंह, 20 सूत्री कार्यक्रम के कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ओझा, महासचिव कृष्णदेव, ओमप्रकाश झा, प्रसाद सिंह, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, अजय कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार राय, सुधीर कुमार पांडेय, अजीत कुमार सिंह, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विनय सिंह, अशोक कुमार सिंह, नवीन सिंह, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, रोहन ठाकुर, मनोहर शर्मा, अमृतेष रंजन, कजरू साव, दीपक सिंह, अनवर हुसैन, स्वामी सहजानंद सरस्वती, ब्रह्मर्षि विकास परिषद संयोजक मंडल के राम निवास शर्मा, अवधेश सिंह, विनीत शाही, मृत्युंजय कुमार शाही, राकेश कुमार चौधरी, विजय रंजन, प्रफुल सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह, वशिष्ठ पांडेय, विजय नारायण, राकेश कुमार, राजीव रंजन के अलावा कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में [wpse_comments_template]
Leave a Comment