Search

 
 
 

हजारीबाग : विचित्र शिशु का जन्म, पेट से बाहर है आंत

 
Vishnugarh, Hazaribagh:  विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित ॐ साईं सेवा सदन में बीती रविवार रात एक प्रसूता ने विचित्र नवजात को जन्म दिया है. इस शिशु का आंत पेट के बाहर है. जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के नावाटांड़ की रूबी कुमारी को रविवार रात प्रसव पीड़ा हुई. पति संतोष कुमार दास ने सुरक्षित प्रसव के लिए आधी रात पत्नी को विष्णुगढ़ सीएचसी ले आए. जहां महिला को एडमिट किया गया. हालांकि, बाद में घर वालों की राय से प्रसूता को निजी नर्सिंग होम ॐ साईं सदन ले आया गया. नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड के बाद ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराने का फैसला हुआ. प्रसव सुरक्षित तो हो गया, मगर नवजात की आंत पेट के बाहर देखकर सभी भौंचक्के रह गए. इस अजीबोगरीब नवजात को नर्सिंग होम से रेफर कर दिया गया. रेफर किये जाने तक शिशु स्वस्थ था. लगभग दो महीने पहले विष्णुगढ़ सीएचसी में भी ऐसे ही एक बच्चे का जन्म हुआ था. तब सीएचसी के डॉक्टर ने इस दुर्लभ बीमारी का नाम गैस्ट्रोश्चिसिस बताया था. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-son-wandering-in-search-of-missing-father/">हजारीबाग

: लापता पिता की तलाश में भटक रहा पुत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही