Search

 
 
 

हजारीबाग : टाटीझरिया में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Tatijharia (Hazaribagh) : टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डहरभंगा में भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया. जिसमें ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा दी जानेवाली प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया गया. उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि देश की मजबूती के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी की ही जरूरत है. वे गरीब कल्याण अन्न योजना से गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं. गरीब व्यक्तियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक, आयुष्मान कार्ड के जरिए दिया जा रहा है. पीएम किसान का फायदा किसानों को मिल रहा है. पीएम आवास योजना से आवास मुहैया कराया गया. गांव की सड़कें बनाई गई, शिक्षा की सुविधा गांव-गांव तक भाजपा की सरकार की ही देन है. देश की तरक्की के लिए एक बार फिर से मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लोगों से साथ देने की अपील की. उनके साथ परमेश्वर प्रसाद यादव, महेश अग्रवाल, तिलकराज सिंह, राजेश यादव भी चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/vinod-singh-will-be-the-alliance-candidate-from-koderma-will-compete-with-annapurna-devi/">कोडरमा

से विनोद सिंह होंगे गठबंधन के उम्मीदवार, अन्नपूर्णा देवी से होगा मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही