Search

 
 
 

हजारीबाग : भाजपा की बैठक, बूथ मैनेजमेंट पर जोर

 
Katkamsandi, Hazaribagh:  कटकमसांडी प्रखंड के पंचायत ढौठवा में सभी बूथों के पदाधिकारियों के साथ भाजपा की बैठक हुई. इसमें कहा गया कि भाजपा बूथ मैनेजमेंट पर खास जोर दिया जाए ताकि बूथ मैनेजमेंट में मजबूती हो. इसके लिए पार्टी ने हर बूथ पर बूथ कमेटी का गठन किया है. हर बूथ पर मतदाता सूची के जरिए हर घर के एक-एक मतदाता की पहचान की जाएगी. पार्टी बूथ समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के समूहों को भी प्रेरित करने का प्रयास करेगी, ताकि मतदाताओं को समूहों में अपने घरों से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जा सके. इस बार के लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तुलना में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, इसे लेकर भाजपा अब आने वाले चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत करेगी. पार्टी मतदाताओं को घर से निकलकर बूथ पर जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए बूथ समितियों और पन्ना प्रमुखों को सक्रिय करेगी. मौके पर उपस्थित कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, ढौठवा पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि सोहर राणा, शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय दांगी, पुरन यादव, प्रकाश यादव, सहादेव यादव, विनोद भोक्ता, पप्पू यादव,नागेश्वर यादव, द्वारिका यादव, विनोद यादव, गोलकी यादव, डमर यादव, परमेश्वर यादव एवं सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पैसे">https://lagatar.in/manish-jaiswal-bought-the-ticket-on-the-basis-of-money-jp-patel/">पैसे

के बल पर मनीष जायसवाल ने खरीदा टिकट : जेपी पटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही