Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल की बैठक संपन्न

 
Hazaribagh: हजारीबाग के चौपारण में शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव थे. यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा जाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया. नीट, सैनिक स्कूल, केंद्रीय और नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण दिया. आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया. अब झारखंड में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए मोर्चा लड़ाई लड़ेगी. झारखंड सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है. इसे भी पढ़ें- सावरकर">https://lagatar.in/pm-modi-tweeted-on-savarkars-death-anniversary-tribute-to-the-great-freedom-fighter-veer-savarkar-ji-on-his-death-anniversary/">सावरकर

की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन     
कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है. साथ ही OBC मोर्चा मंडल का विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पार्टी के नेताओं से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं. विशिष्ट अतिथि मोर्चा के छोटानगपुए प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव ने कहा कि रूपेश पांडेय के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए मोर्चा अपना संघर्ष जारी रखेगी. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, बलराम दांगी, मोर्चा अध्यक्ष देवकुमार दांगी, आशीष कुमार गुप्ता पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, लक्ष्मण साव, मिथुन दांगी, रामसेवक राणा, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव, उत्तम गंजू और बृजनंदन प्रसाद सिंह सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-  Russia">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-cabinet-committee-on-security-affairs-meeting-pm-modi-brainstormed-with-ministers-officers/">Russia

Ukraine War : सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक, पीएम मोदी ने  मंत्रियों-अधिकारियों संग मंथन किया     
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही