Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पंडित दीनदयाल की 107वीं जयंती पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Daru : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जंयती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. भारतीय जनता पार्टी दारू मंडल के कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर तिलैया शिवमंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की.. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव व प्रभारी विजय वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. मौके पर मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा ,शत्रुंजय प्रसाद, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, किसान मोर्चा अध्यक्ष किसुन प्रसाद, अशोक कुशवाहा, संदीप कुमार, विशेश्वर प्रसाद, रामजी कुशवाहा, विशेश्वर प्रसाद व मीडिया प्रभारी सुमन सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/if-modi-presses-the-remote-adani-gets-the-airport-rahul-gandhi/">मोदी

रिमोट दबाते हैं, तो अडानी को मिल जाता है एयरपोर्ट : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही