Search

 
 
 

हजारीबाग : भाजपा ने जारी किया चुनाव प्रचार का गाना

 
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की हुई अहम बैठक, जुड़े हजारीबाग के कई कलाकार Hazaribagh:  भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक झंडा चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, संस्कृत प्रदेश सह संयोजक अमित गुप्ता, सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, लोकसभा संयोजक टुन्नू गोप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, केपी ओझा की उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा बनाये गये चुनाव प्रचार गाने का लोकार्पण किया गया. इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हजारीबाग के लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना एवं अपनी कला से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार करने का दायित्व कलाकारों को दिया गया है. वहीं मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के लिए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन कर हजारीबाग के अच्छे-अच्छे कलाकारों को जोड़ने का बहुत ही सराहनीय कार्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया गया है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/jaiprakash-verma-will-try-his-luck-as-independent-from-koderma/">कोडरमा

से जयप्रकाश वर्मा निर्दलीय आजमाएंगे भाग्य

पार्टी के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

बैठक में उपस्थित कलाकारों से जिला संयोजक सुबोध आकाश सिन्हा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कामों को जन-जन तक पहुंचाने एवं कलाकारों को संस्कृत प्रकोष्ठ से जुड़ने की अपील की गयी. इस अवसर पर हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर सावंत ने कहा कि कमल का फूल हजारीबाग में पहले भी खिलता आया है और इस बार भी खिलेगा. हम सभी कलाकार एकजुट होकर मनीष जायसवाल को संसद भेजने का काम करेंगे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे. मंच का संचालन ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक द्वारा किया गया. मौके पर हजारीबाग जिला के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बबलू सिन्हा, नगर संयोजक शशिकांत उर्फ चुन्नू, सह संयोजक मनोज कुमार पुरी, प्रवीण राठौर, बद्री राम, राजपाल नारायण, राजू वर्मा, अशोक कुमार, अखिलेश वर्मा, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद नियाज, सीमा गुप्ता, पंकज सिन्हा, पिंकी सिन्हा, ज्योतिष्ण देवी, अनिता कुमारी, सानिया कुमारी, रोहित कुमार, सुभाष सेनगुप्ता, सोनू अभिजीत बहुत सारे कलाकार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-munda-launched-public-relations-campaign-in-khunti-counted-the-work-of-modi-government/">अर्जुन

मुंडा ने खूंटी में चलाया जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही