Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा एससी मोर्चा की बैठक

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: संपूर्ण देश में आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जायेगा. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी की अध्यक्षता में हुई. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा एससी मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता पहल करेंगे. इसे भी पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/sahibganj-district-administration-woke-up-after-ed-action-saw-the-crime-of-four-including-dahu-yadav-said-cca-should-be-imposed/">ईडी

की कार्रवाई के बाद जागा साहिबगंज जिला प्रशासन, नजर आया दाहू यादव समेत चार का अपराध, कहा- सीसीए लगाया जाए

हर जन के मन में राष्ट्रीयता जगाना-मनीष जायसवाल

बैठक में विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर जन के मन में राष्ट्रीयता की भावना और राष्ट्रीय कर्तव्य बोध जागृत करना है. तिरंगे के सम्मान में एकजुटता का परिचय देना है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रीय प्रेम का उद्गार व्यक्त करेंगे. इसे लेकर देश के हर और जन-जन में खुशी का जश्न का माहौल है.

बनाया गया कार्यक्रम

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में तय हुआ कि आगामी 13, 14 और 15 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में घर-घर तिरंगा लगाना है, तिरंगे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. मोर्चा को विधायक मनीष जायसवाल ने सांकेतिक रूप से तिरंगा झंडा लेकर अभियान से जुड़ने की अपील की. इसे सफल बनाने का आग्रह किया . इसे भी पढ़ें-दुबई">https://lagatar.in/construction-of-grand-hindu-temple-in-dubai-completed-inaugurated-on-october-5-the-day-of-dussehra/">दुबई

में भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य पूरा, दशहरा के दिन 5 अक्टूबर को उद्घाटन

ये रहे मौजूद

बैठक का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री पप्पू पासवान ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रंजीत कुमार ने किया. मौके पर विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा, लखन राम हरि, जिला महामंत्री रंजीत कुमार, पप्पू पासवान, जिला मंत्री शंकर कुमार दास, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पासवान, जिला प्रवक्ता बलराम राम, कटकमसांडी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष दिलीप राम, कटकमदाग के मंडल अध्यक्ष उमेश राम, मंडल महामंत्री सह कुसुंभा मुखिया कल्लू राम, मंडल अध्यक्ष राज कुमार दास समेत राजेश सिंह, प्रकाश कुमार, अतुल राम, विकास वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही