Search

 
 
 

हजारीबाग : चार दिनों के अंदर शुरू हो गया बालू का काला कारोबार, जानिये कैसे चल रहा धंधा

 
  • हजारीबाग में 7000 रुपए में बिक रहा 3000 रुपए का बालू
  • सरकार का दावा पिछले साल से दोगुना है बालू का स्टॉक, ऑनलाइन कर सकते हैं खरीदारी
  • सरकारी योजना और घर बनाने में बालू की नहीं होगी किल्लत
  • रात के अंधेरे और सुबह 4:00 बजे तक हजारीबाग में बिकता है बालू
  • देर रात अंधेरे में नदी से निकाला जाता है बालू, रात भर रखा जाता है जंगलों में, अगले दिन पहुंचता है बाजार
Gaurav Prakash Hazaribagh : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने झारखंड में 10 जून से बालू खनन और उठाव पर रोक लगा दी है.15 अक्तूबर तक राज्य में किसी भी नदी से बालू का खनन नहीं होगा. हालांकि झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का दावा है कि इस दौरान बालू की किल्लत नहीं होने दी जाएगी. करीब एक करोड़ सीएफटी बालू का स्टॉक जमा कर रखा गया है. 7.87 प्रति सीएफटी की दर से ऑनलाइन बालू की बिक्री की जाएगी. लेकिन इसके विपरीत हजारीबाग में बालू का काला कारोबार शुरू हो चुका है. रात के 1:00 बजे से सुबह के 4:00 बजे तक ट्रैक्टर से बालू बेचे जा रहे हैं. 10 जून के पहले 2500 से ₹3000 प्रति ट्रैक्टर हुआ करता था. अब बालू 6000 से ₹7000 प्रति ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जा रहा है. बालू के व्यापारी भी बताते हैं कि वे लोग चोरी छिपे जंगल के रास्ते से बालू लाते हैं. बालू के नाम पर मोटी उगाही कई लोग करते हैं. प्रशासन पर्दे के पीछे से पूरा खेल खेलता है. खासकर बड़कागांव रोड, कटकमसांडी रोड और कटकमदाग रोड इन तीन रास्तों से बालू शहर लाया जाता है. जानकारी के अनुसार बालू निकालने के बाद एक रात जंगल में ही गाड़ी को छोड़ दिया जाता है और दूसरे दिन निर्धारित समय और रास्ते के अनुसार बालू शहर लाया जाता है. हजारीबाग में सड़क किनारे ताजा बालू कई जगहों पर देखा जा सकता है. यही नहीं विगत दिनों प्रशासन ने बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ ऑपरेशन भी चलाया था और कई बालू लदे वाहनों को पकड़ा भी. इससे यह स्पष्ट होता है कि हजारीबाग में बालू का खेल चल रहा है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

निगम के पास 50 लाख सीएफटी बालू : एमडी

जेएसएमडीसी के एमडी अमित कुमार ने बताया कि निगम के पास 50 लाख सीएफटी बालू है. इतना ही स्टॉकिस्ट के पास भी है. बालू की किल्लत न हो, इस पर सरकार की नजर रहेगी. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुना से अधिक बालू का स्टॉक है. पिछले साल 20 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक था. आम लोग बालू की बुकिंग के लिए जेएसएमडीसी के पोर्टल से बुक करा कर बालू ले सकते हैं. निगम के एमडी अमित कुमार ने बताया कि सभी जिलों में स्टॉक लाइसेंस दिया गया है. स्टॉकिस्ट को वैध बालू घाटों से बालू मंगाकर स्टॉक करने का निर्देश दिया गया था.

बालू की किल्लत बढ़ने की आशंका

एनजीटी के आदेश के बाद झारखंड में बालू की किल्लत बढ़ने की आशंका है. ऐसे में घर बनाना और महंगा हो जाएगा. चूंकि पिछले साल भी यह देखने को मिला था. ऑनलाइन व्यवस्था होने के बावजूद लोगों को बालू मिलने में दिक्कत हो रही थी. वहीं दलालों ने इसका जमकर फायदा उठाया.

बालू का उठाव करने पर होगी कार्रवाई : खनन निरीक्षक

हजारीबाग खनन निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ एनजीटी के आदेश के बाद विभाग सक्रिय है. कोई भी व्यक्ति अगर बालू का उठाव करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने यह कहा कि अवैध पत्थर का व्यवसाय भी जिले में नहीं चलेगा. हजारीबाग उपायुक्त की अध्यक्षता में खनिज टास्क फोर्स की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आदेश का पालन कराया जाएगा. वहीं सरकारी योजना पर बालू की किल्लत का असर नहीं दिखेगा. जिस व्यक्ति को बालू चाहिए, ऑनलाइन बालू खरीद सकता है. इसे भी पढ़ें : खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-team-formed-to-investigate-vikas-talab-co-asked-for-report/">खबर

का असर : विकास तालाब की जांच के लिए टीम गठित, सीओ ने मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही