Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रधान डाकघर में रक्तदान शिविर, कई रक्तदाताओं ने दिए खून

 
Hazaribagh: प्रधान डाकघर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कई रक्तदाताओं ने खून दिए. दरअसल भारतीय डाक विभाग की ओर से 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा. डाक अधीक्षक एसके मिश्रा ने बताया के आज चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य रेडक्रॉस सोसाइटी एवं डाक विभाग के संयोजन से प्रधान डाकघर हजारीबाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर उनकी टीम की एक अच्छी पहल है और मानव जाति के लिए महान सेवा है. अगर हम स्वस्थ हैं, तो हमें रक्तदान करने में संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह जीवन बचाता है और हमारे चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को आपातकाल में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
मौके पर सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल) विकास रंजन, प्रमंडलीय सचिव रजनीश कुमार, अमित टोप्पो, श्यामसुंदर सिन्हा, मोनिका सिन्हा, सिकंदर प्रसाद कुशवाहा, विमल कुमार, आलोक कुमार सिंह, लक्ष्यराज, लक्ष्मण कुमार, इरफान अंसारी, उपेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर कुमार सहित काफी संख्या में डाककर्मियों ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नरेश कुमार, तकनीशियन मोकिम अख्तर रासिदुल खैरी, पूनम कुजुर, रेड क्रॉस सोसाइटी के तनवीर सिंह, सनत कुमार सिन्हा, पवन कुमार, संतोष कुमार एवं डाककर्मी के राजीव कश्यप, दयानंद पांडे और विक्रम आनंद समेत कई लोगों ने रक्तदान किया.
इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही