Search

 
 
 

हजारीबाग : सिविल कोर्ट कैंपस में रक्तदान शिविर, डिस्ट्रिक्ट जज ने किया रक्तदान

 
Hazaribag :  भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हजारीबाग और मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से शनिवार को सिविल कोर्ट कैंपस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया. इस शिविर में मॉंडिस्ट्रिक्ट जज सत्य प्रकाश ने शिविर का शुभारंभ करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान भी किया. रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया. शिविर का उद्देश्य- समय पर मिले  रक्त रक्तदान शिविर का प्रमुख उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद मरीज को समय पर जीवन रक्षक रक्त मिल सके. वहीं डीसी नैंसी सहाय की सकारात्मक पहल से ही सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े रक्त संग्रहण को दुरुस्त किया गया. रक्तदान करने वालों में शंभू लाल साहू, काशीका एम प्रसाद, शत्रुंजय कुमार सिंह, विशाल कुमार, राहुल कुमार, रतन केरकेट्टा, कुमारी पूनम, विवेक कुमार, कुमारी दीपशिखा समेत 20 लोग शामिल हुए. इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा और सचिव तनवीर सिंह उपस्थित रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही