Search

 
 
 

हजारीबाग : जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर किया रक्तदान

 
Hazaribagh : वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की ओर से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के नए भवन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया. शिविर का शुभारंभ अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में निरंजन कुमार राणा एवं लक्ष्मी राणा ने रक्तदान कर किया. साथ ही मानव शर्मा ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर समाज में बेहतर संदेश दिया. फिर राज आर्यन सोनी, जीतेंद्र कुमार सिन्हा, संकेत जैन, मंटू कुमार पांडे, कुणाल कुमार, आयुष जैन, बबलू कुमार, दिलीप जैन, सूरज जैन, काजल कश्यप, राजाराम यादव, अमरजीत नागेवाल, नीलेश जैन, अभिषेक अग्रवाल, उज्जवल कुमार आदि ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया. इसे भी पढ़ें :दो">https://lagatar.in/hemophilia-drug-factor-9-not-available-in-koderma-sadar-hospital-for-two-months/">दो

महीने से कोडरमा सदर अस्पताल में हीमोफीलिया की दवा फैक्टर- 9 उपलब्ध नहीं

हर रविवार को रक्तदान लगाने की होगी कोशिश

निर्मल जैन ने बताया कि इन दिनों थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की संख्या 250 से अधिक हो गई है. साथ ही एनीमिया से पीड़ित लोगों की भी संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में दान किया गया रक्त लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगा. इसे देखते हुए एसोसिएशन ने हर रविवार को रक्तदान शिविर लगाने कोशिश करेगा. शिविर को सफल बनाने में मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन आर खैरी, शीला कुमारी, उदय कुमार एवं मेडिकल टीम का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/read-4-sports-news-at-once/">झारखंड

लैक्रोस संघ का गठन, वैभव बने अध्यक्ष समेत खेल जगत की 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही