Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान, डीसी ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी बधाई के पात्र हैं : तनवीर सिंह Hazaribagh:  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान सह रक्तदान का आयोजन किया गया. स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन नए समाहरणालय भवन में किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नैंसी सहाय उपस्थित हुईं. उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया. इसके बाद मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं की हौसला आफजाई की. रक्तदान शिविर में कुल 32 रक्त यूनिट संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें-पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-mamata-banerjees-allegation-bjp-is-buying-votes-by-giving-money/">पश्चिम

बंगाल : ममता बनर्जी का आरोप, पैसे देकर वोट खरीद रही है भाजपा

रक्तदाताओं को गुलाब फूल देकर किया गया सम्मानित

मौके पर डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए रक्तदान और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है. साथ ही सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए बधाई दी. कहा कि 20 मई को मतदान अवश्य करें. वहीं सचिव तनवीर सिंह ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया ताकि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध हो सके. इसमें जिला प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. रक्त दान करने वालों में नवीन प्रकाश हैमराम, उत्तम कुमार मंडल, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, जयंत कुमार तिवारी, सतीश कुमार रजक, लखेद्र महतो अजीत, सतीश तिवारी,राज किशोर प्रसाद, अनिल कुमार रजक, निशिकांत उपाध्याय, राहुल रंजन, कुणाल कुमार झा, दीपक कुमार, अतुल्य कुमार सिन्हा, रवि प्रकाश सिन्हा, मिथिलेश, राकेश कुमार चंचल कुमार, धीरज कुमार राणा, मृत्युंजय कुमार प्रशांत कुमार, अनुभा स्वेता होरो, अखौरी धीरज कुमार, संजीत कुमार दास, प्रभात कुमार गुप्ता, अंजना सहित कई लोग शामिल थे. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खालको, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार,परिमल, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह,उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा, आशीष निधि,अनुपम सिन्हा,राज किशोर प्रसाद,रितेश खण्डेलवाल, सनंत सिन्हा, पवन कुमार,संतोष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-गैंगरेप">https://lagatar.in/high-court-justice-takes-cognizance-of-suicide-of-bau-student-hurt-by-gangrape/">गैंगरेप

से आहत BAU छात्रा की आत्महत्या पर हाईकोर्ट के जस्टिस ने लिया संज्ञान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही