Search

हजारीबाग : अदाणी फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को मिला सम्मान

Barkagaon : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 61वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को मटवारी स्थित शिवांस क्लीनिक में कंपनी की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया और 36 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. इस रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलाने का भी अभियान चलाया गया. शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना था. इस मौके पर रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया गया. इस अवसर पर सदर अस्पताल से जुड़े चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि कई लोग रक्तदान करने से कतराते हैं, जबकि इससे कोई हानि नहीं होती, बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं. एक स्वस्थ व्यक्ति को हमेशा रक्तदान करते रहना चाहिए. रक्त के अभाव में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे मरीज को समय रहते रक्त मिल जाने से उसकी जान बच जाती है. इससे बड़ा जीवन में पुण्य का कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता. इसके साथ ही रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर नीरज कुमार, टेक्नीशियन आर खैरी और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन आदि का विशेष सहयोग रहा. इस अवसर पर गोंदलपुरा खनन परियोजना के प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, जीएम आलोक कुमार, डीजीएम संजय कुमार, कुमार विवेक, वरीय प्रबंधन भीखम सिंह, आशीष कुमार, राहुल राज समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-by-sedating-a-female-advocate-criminals-took-away-jewelry-worth-lakhs/">गोड्डा

: महिला अधिवक्ता को बेहोश कर लाखों के जेवरात ले उड़े अपराधी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//