Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : घटना के 32 घंटे के बाद डूबी दोनों बच्चियों का शव बरामद, गांव में पसरा मातम

Advertisement
Advertisement
ओबरा पहुंचे पूर्व विधायक, पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना दिव्यांग साहिल को मिले वीरता पुरस्कार : मनोज यादव Chouparan : हजारीबाग के चौपारण स्थित बच्छई पंचायत के ओबरा में करम विसर्जन करने गईं जो दो बच्चियां बराकर नदी में डूब गई थीं, उनमें दो अन्य का शव 32 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया. एक बच्ची दिव्या कुमारी का शव मंगलवार को ही मिल गया था. दो अन्य बच्चियों का शव बराकर से बहते हुए बेदगी नदी में पहुंच गया था. बुधवार को दोनों बच्चियों का शव बरामद होने के बाद ओबरा गांव में मातम पसर गया. परिजन जार-जार रो रहे थे. वहां पहुंच बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के प्रति संवेदना प्रकट की. पूर्व विधायक ने कहा कि ओबरा गांव में तीन बच्चियों का असामयिक निधन झकझोर देने वाली घटना है. समाज के लिए यह एक सीख भी है कि हर छोटे-बड़े अनुष्ठान में बड़े भी बच्चों के साथ रहें. लापरवाही से बचें, थोड़ी सी लापरवाही ने हृदय विदारक घटना को जन्म दे दिया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/23-dengue-patients-found-in-jharkhand-maximum-14-victims-in-east-singhbhum/">झारखंड

में मिले डेंगू के 23 मरीज, पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 14 पीड़ित

साहिल के साहस की प्रशंसा

इस दौरान पूर्व विधायक ने दिव्यांग साहिल के साहस की सराहना की और कहा के उसने तीन अन्य बेटियों की जान बचाकर साहसिक कार्य किया है. उसे पुलिस प्रशासन वीरता के लिए नामित करे. मंगलवार को सतेन्द्र यादव की बेटी दिव्या कुमारी, सुरेन्द्र यादव की बेटी सपना कुमारी और नारायण राणा की बेटी प्रेमा कुमारी अन्य तीन सहेलियों के साथ करम डाल बहाने के दौरान बराकर नदी के तेज बहाव में बह गई थी. घटना के दो घंटे बाद दिव्या व अगले 32 घंटे के बाद प्रेमा व सपना के शवों को दो अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया. इस दौरान घटना स्थल पर पहुंच कर पूर्व विधायक ने घटना का जायजा लिया और प्रेमा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. मौके पर चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :केंद्र">https://lagatar.in/if-central-government-doesnt-listen-we-will-go-to-president-to-save-hec-subodh-kant/">केंद्र

सरकार ने नहीं सुनी, तो एचइसी को बचाने के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगे : सुबोधकांत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही