Search

 
 
 

हजारीबाग : लापता युवती का शव कुआं से बरामद

 
Keredari, Hazaribagh:  केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोको में कुआं से युवती का शव मिला है. मृतका की पहचान गांव के सुखदेव साव की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. मृतका के पिता ने केरेडारी थाना में लिखित आवदेन देकर बताया है कि बीते 31 दिसंबर से मेरी बेटी अचानक लापता हो गई थी. घर के मोबाइल में जांच करने पर पेटो गांव के युवक सुधीर कुमार से मोबाइल पर बातचीत का आधार मिला. उक्त युवक से पूछताछ करने पर उसने मनीषा को अपने दोस्त के यहां रखने और शादी करने की बात स्वीकार की. साथ ही कहा कि दो जनवरी को आपकी बेटी को पहुंचा देंगे. इसी बीच घर के पास के कुछ महिलाओं ने मनीषा का शव देखा. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-said-those-who-did-wrong-will-have-to-face-consequences/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन बोले- जिन्होंने गलत किया, उन्हें परिणाम भुगतना होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही