Search

 
 
 

हजारीबाग : लापता युवक का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Keredari: 12 घंटे से लापता युवक का शव कुएं से बरामद किया गया. घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबरियातु पंचायत के पगार गांव की है. मृतक की पहचान पगार निवासी रामजीत महतो, 30 वर्ष के रूप में हुई है. मंगलवार सुबह आठ बजे घर से ढाई सौ मीटर दूर दिगेश्वर सिंह के कुएं से युवक का शव निकाला गया. बताया जाता है कि मृतक अपने घर से सोमवार की देर शाम से ही लापता था. परिजनों ने अपने संबंधियों में काफी खोज की थी पर युवक कहीं नहीं मिला. फिर गांव में उसके साथ रहने वाले लोगों को पूछा गया. तब उनलोगों ने बताया कि इस रास्ते से हम लोगों के पास से वह रात आठ बजे घर गया था. तब खोज करने पर ग्रामीणों ने उसे कुएं में डूबे देखा और शव को निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को हजारीबाग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बड़े भाई किशन महतो ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-ramtal-choudhary-ravindra-pandey-meet-national-congress-leaders-in-delhi/">पूर्व

सांसद रामटहल चौधरी, रवींद्र पांडेय दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही