Search

 
 
 

हजारीबाग : जोराकाट जंगल से पंचायत सदस्य का शव बरामद, ग्रामीणों में आक्रोश

 
  • बड़कागांव में पंचायत समिति सदस्य की हत्या के बाद उबले ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
  • शाम तक नौकरी, मुआवजा आदि मांग के लिए शव को नहीं दे रहे थे उठाने
  • शव के पास मिले दो मोबाइल, मोहन के पैर में बिजली के करंट का निशान और चेहरे पर लगा हुआ था खून
Hazaribag/Barkagaon : बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित जोराकाट जंगल से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. उसकी पहचान गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो के रूप में हुई है. जंगल से शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शव देख आशंका जतायी जा रही है कि करंट लगाकर उसकी हत्या की गयी है. पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो का शव मिलने के बाद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उबल गए हैं. मृतक की पत्नी सरिता देवी ने इसे हत्या करार दिया है. उन्होंने बताया कि शव के पास दो मोबाइल बरामद किए गए हैं और मोहन के पैर में बिजली के करंट का निशान और चेहरे पर खून लगा हुआ था. मोहन पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे. मोहन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शाम चार बजे तक शव उठाने नहीं दिया था. ग्रामीणों की मांग थी कि हजारीबाग डीसी और एसपी आकर लिखित रूप से मृतक की पत्नी को नौकरी और बच्चों की परवरिश के लिए मुआजवा दें, तभी शव को उठाने देंगे.

इन आश्वासनों के बाद उठने दिया गया शव

पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार की ओर से एसआईटी गठन कर जांच के आश्वासन के बाद शव को उठाने दिया गया. बीडीओ जीतेंद्र पांडेय ने आश्वासन दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक लाभ, अंबेडकर आवास और विधवा पेंशन का लाभ यथा शीघ्र दिलाया जाएगा. मृतक की पत्नी सरिता देवी को एनटीपीसी परियोजना में स्थायी नौकरी दिलाने का भी आश्वान दिया गया. मृतक के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन करने की भी बात कही गई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-1-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

घर के थे एकमात्र कमाऊ सदस्य

मोहन के पिता टीकू महतो और माता सालखो देवी काफी बुजुर्ग हैं. पत्नी सरिता देवी, बेटा आर्यन राज, बेटी अंशिका और एक विधवा बहन का जिम्मा भी मोहन ही संभाल रहे थे. वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे.

विधायक अंबा प्रसाद ने बंधाया ढांढ़स

मौके पर पहुंची बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया. विधायक को देख कर मृतक की पत्नी उनसे लिपट कर रोने लगी. विधायक ने आश्वासन दिया कि निश्चित रूप से दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

जोराकाट पहुंचे सदर विधायक, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने भी जोराकाट पहुंचकर पंचायत समिति सदस्य मोहन कुमार महतो की मौत की जानकारी ली. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन से मिलकर इस संदेहास्पद मौत की गुत्थी को सुलझाने के साथ दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और मृतक की पत्नी को रोजगार दिलाने की बात करेंगे. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय अवश्य मिलेगा.

मुर्गी फार्म से मोहन को उठाकर ले गये थे कुछ लोग

मोहन महतो के परिजनों का कहना है कि 13 सितंबर शाम करीब 6 बजे वह मुर्गी फार्म गया था. तभी कुछ लोग वहां आये और मोहन को उठाकर अपने साथ ले गये. मोहन रात घर भी नहीं लौटा. घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. गुरुवार सुबह उसका शव जोराकाटा जंगल में मिला. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-h/">रांची

: होटल में फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, सुसाइड नोट भी मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही