Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पुस्तक विमोचन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Hazaribagh : हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव के दादा स्व. रामनरेश यादव को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किया गया. वहीं उनकी स्मृति में प्राचार्य की लिखी शिक्षाशास्त्र वस्तुनिष्ठ प्रश्न बैंक पुस्तक का विमोचन किया गया. हजारीबाग">https://lagatar.in/take-care-of-your-health-people-suffering-from-heat-wave-and-dehydration-in-the-scorching-heat/">हजारीबाग

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-364.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उज्ज्वल भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पूर्वजों का सम्मान करें और बच्चों में संस्कार का ज्ञान भरें. पूर्वज वृक्ष की जड़ के समान हैं, जो हमारे जीवन के मूल आधार हैं. बतौर विशिष्ट अतिथि सचिव मिथिलेश मिश्र ने संयुक्त परिवार की वकालत करते हुए कहा कि बढ़ते ओल्ड एज होम की प्रवृत्ति वर्तमान पीढ़ी की बदलती और गिरती मनोदशा का परिचायक है. पूर्वज ही हमारे सच्चे मार्गदर्शक हैं. उन्हें मन से सम्मान देने की जरूरत है. उन्होंने बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को संस्कार और सामाजिक ज्ञान का पाठ पढ़ाया. स्वामी धर्मबंधु कॉलेज के डॉ. मुंशी प्रसाद यादव ने भी संस्कार की शिक्षा पर जोर दिया. प्राचार्य ने बताया कि उनके दादाजी कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद उन्हें शिक्षा के उच्च मुकाम तक पहुंचाये हैं. मंच संचालन कशिश राज और रिया पाठक ने किया. इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पाकुड़:">https://lagatar.in/pakur-dmft-governing-council-meeting-chaired-by-mla-2/">पाकुड़:

विधायक की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही