Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: हो चुकी बोरिंग, लग गई टंकी, फिर भी ठप है जलापूर्ति

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के कई प्रखंडों में पानी की कमी की वजह से लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि बोरिंग हो चुकी है, टंकी भी लग गई है, सोलर भी स्थापित कर दिए गए हैं. पाइपलाइन से घर-घर जुड़ चुके हैं. उसके बाद भी सोलर जलमीनार से पेयजलापूर्ति ठप है. इचाक स्थित डुमरौन के ग्रामीण राकेश मेहता का कहना है कि नल जल योजना पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. काम में तेजी नहीं लायी जा रही है. वहीं इचाक में पानी के लिए वर्चस्व भी दिखाया जाने लगा है. आमजन पानी के लिए परेशान हैं, वहीं इचाक के नावाडीह में चापाकलों पर दबंगों का कब्जा होने लगा है. एक दबंग ने सरकारी चापाकल को अपने घर के अंदर कर लिया है. नावाडीह के पप्पू पासवान कहते हैं कि पीएचडी का चापाकल घर में कर लेने से ग्रामीण परेशान हैं. उस चापाकल का हैंडिल खोलकर उसमे मोटर लगा दिया गया है.

काम नहीं पूरा कर पा रहा ठेकेदार, तो करे सरेंडर : चंद्रदेव मेहता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled1111-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पानी की समस्या को लेकर पूर्व उप प्रमुख चंद्रदेव मेहता का कहना है कि अगर ठेकेदार काम पूरा नहीं कर पा रहा, तो उसे सरेंडर कर देना चाहिए. ठेकेदार से पूछने पर वह कहता है कई लोग कमीशन मांगते हैं और फंड का भी अभाव है. इचाक की प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि सरकार की जल नल योजना से लोगों को लाभ दिया जाना था. लेकिन भीषण गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जरूरत के समय पानी नहीं मिले, तो योजना का क्या लाभ. गलत हाथ में ठेकेदारी जाने का नतीजा ग्रामीण भुगत रहे हैं. न समय पर काम हो रहा है और न आमजन को योजना का लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-drainage-system-before-monsoon-suresh-sawaiyan/">चाईबासा

: बरसात पूर्व हो जल निकासी की व्यवस्था – सुरेश सावैयां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही