Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ब्रह्माकुमारी बहनों ने मनाई त्रिमूर्ति शिव जयंती समेत जिले की 4 खबरें

पहली खबर Keredari : केरेडारी की चट्टीबारियातु पंचायत स्थित पगार में ब्रह्माकुमारीज की पाठशाला में 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें ब्रह्मा कुमारीज से जुड़े सभी भाई-बहनें अलग-अलग गांवों में जाकर परमात्म अवतरण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. इस प्रभातफेरी का मुख्य उद्देश्य भारत को फिर से सोने की चिड़ियां अर्थात स्वर्ग तथा मानव मन को बुराइयों से मुक्त करने के लिए जागरूक करना है. कार्यक्रम की संचालिका बीके सरिता बहन का कहना है कि निराकार परमात्मा का अवतरण भारत भूमि पर हो चुका है. परमात्मा शिव सच्चा गीता ज्ञान देकर भारत को फिर से स्वर्णिम भारत (सतयुग) बना रहे हैं. यह प्रभातफेरी शनिवार को पुरनी पेटो, लोयसुकवार, जोरदाग होते हुए पगार पहुंची. वहां पगार ब्रह्माकुमारीज की पाठशाला में शिव ध्वज भी फहराया गया. इसमें उपमुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार माली ने भी शिरकत की और ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव सभी आत्माओं के पिता हैं, जो अंधकार को मिटाकर ज्ञान की ज्योत जगाते हैं. इस प्रभातफेरी में बीके योगेंद्र भाई, बीके यशोदा माता, बीके रीतू, बीके निरंजन, बीके रंजन, बीके भीम, बीके पारस, बीके भरत, बीके सुषमा माता, बीके रोहन, बीके बेचन तथा अन्य कई भाई-बहनें उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:दुमका">https://lagatar.in/dumka-police-disclosed-the-theft-case-arrested-9-thieves-including-gold-and-silver-traders/">दुमका

: पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, सोना-चांदी के कारोबारी समेत 9 चोर गिरफ्तार
दूसरी खबर

बेड़ोकला में राधा-कृष्ण विवाह मंडप का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kkkk-9.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला में राधा कृष्णा विवाह मंडप का उद्घाटन जेएमएम जिला अध्यक्ष शंभूलाल यादव, बरकट्ठा उत्तरी जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, चलकुशा जिला परिषद सदस्य सविता सिंह और चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा कृष्णा विवाह मंडप के प्रोपराइटर रामप्रवेश साव और संचालन उमेश गुप्ता ने किया. वक्ताओं ने कहा कि राधा कृष्णा विवाह मंडप सुदूरवर्ती इलाके में खुल जाने से लोगों को शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमों में सुविधा मिलेगी. वहीं प्रोपराइटर ने बताया कि विवाह भवन में हर तरह की सुविधा जैसे हाई डिजाइनिंग टेंट लाइट, वरमाला स्टेज, बैलून गेट, टॉप लेवल कुक, लाइव काउंटर, वेलकम गर्ल्स, कोबलर कार, परेड ग्राउंड, इंटरटेनमेंट समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, पंचायत समिति सदस्य युसूफ अंसारी, लखन साव, बसंत पांडेय, सरयू प्रसाद यादव, रामचंद्र साव, शिक्षक रमेश चंद्र यादव, परमेश्वर साव, अर्जुन कुमार, मनोज कुमार राणा, पूर्व मुखिया कार्तिक रविदास, रोहित साव, शिवकुमार, प्रभु यादव, वीरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे. तीसरी खबर

जैव विविधता प्रबंधन समिति को दिया गया प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cccc-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chouparan : जनजागरण केंद्र के तत्वावधान में पंचायत भवन ताजपुर में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, महिला मंडल की दीदी का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ पंचायत ताजपुर मुखिया उषा देवी और पांडेयबारा मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया की पृथ्वी पर विभिन्न स्तर के जीवन को जैव विविधता कहा जाता है. पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि जल, जमीन और जंगल को बचाएं. उन्होंने जैव विविधता के तीन स्तर को विस्तार से बताया. कहा कि महुआ चुनने के समय जंगल में आग नहीं लगाएं. यह बताया कि कोई व्यक्ति अगर शिकार करता है, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें. कोई व्यक्ति अगर जंगल या जैव संसाधनों का व्यापार करता है, तो इसकी जानकारी भी प्रशासन को दें. उन्होंने कहा कि प्रकृति की संपदा को बचाने से ही मानव जीवन अनुकूल होगा. प्रशिक्षण में पंचायत पांडेयबारा, बेलाही, डेबो, चयकला व रामपुर के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य आदि उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें:सवा">https://lagatar.in/fir-lodged-against-lohandi-pax-chairman-and-manager-in-embezzlement-case-of-1-25-crore/">सवा

करोड़ के गबन मामले में लोहंडी पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चौथी खबर

सड़क हादसे में बीओआई पदमा शाखा के अधिकारी की मौत

Hazaribag : पदमा में एचएच-33 स्थित इटखोरी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बीओआई पदमा शाखा के अधिकारी विकास कुमार की मौत हो गई. वह बिहार के वैशाली जिला के रहने वाले थे. वह बैंक से अपनी बाइक से हजारीबाग जा रहे थे. इसी क्रम में इटखोरी मोड़ के समीप हजारीबाग की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. वहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही