Search

 
 
 

हजारीबाग: ब्रह्मऋषि समाज ने मनाई बिहार केसरी की 135वीं जयंती

 
Hazaribagh: स्थानीय पुलिस लाइन स्थित राजकीयकृत श्रीकृष्ण आरक्षी बाल उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 135वीं जयंती मनाई गई. इसका आयोजन स्वामी सहजानन्द सेवा संस्थान (ब्रह्मऋषि समाज) ने किया. इसमें लोगों ने श्री बाबू के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने श्री बाबू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला. विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम में इस विभूति रूपी सिपाही के जीवन की आत्मशक्ति को वर्तमान समाज के सभी लोगों के लिए आत्मसात करने और इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत बताई. भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने श्री बाबू को किसानों के प्रणेता और जाति प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रखर व्यक्तित्व का धनी बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मऋषि समाज के रामप्रिय बाबू और मंच संचालन आचार्य जयनारायण पांडेय ने किया. इसे भी पढ़ें–  ब्रिटेन">https://lagatar.in/britain-after-trusss-resignation-again-in-the-race-for-the-post-of-pm-boris-johnson-and-rishi-sunak/">ब्रिटेन

: ट्रस के इस्तीफे के बाद पीएम पद की रेस में फिर बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक, पेनी मोर्डौंट भी कतार में
मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह समेत ब्रह्मर्षि समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. फिर बारी-बारी से श्री बाबू की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्रह्मऋषि समाज के सचिव कन्हैया शर्मा, प्रकाश सिंह, हिटलर शाही, राजीव रंजन सिंह उर्फ़ राजू सिंह, पत्रकार अजय निराला, दिनेश्वर सिंह, डॉ. आनंद कुमार शाही, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, मनोज सिंह, भोला, संत कुमार दीक्षित, रामकृष्ण शर्मा, नागेंद्र शर्मा, युवा हिंदू सम्राट इंजिनियर अमन कुमार और सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-launches-mission-life-campaign-un-secretary-general-antonio-guterres-on-stage/">पीएम

नरेंद्र मोदी ने मिशन लाइफ अभियान का शुभारंभ किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मंच पर रहे मौजूद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही