Search

 
 
 

हजारीबाग : बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एचके पाठक हुए सेवानिवृत, 41 साल की राष्ट्र सेवा

 
Daru, Hazaribagh: बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंटे एच के पाठक 31 जनवरी को सेवानिवृत हो गये. वर्ष 1982 में उन्होंने बीएसएफ में बतौर सीमा प्रहरी भर्ती हुए थे. हजारीबाग के मूल निवासी एच के पाठक ने एनएसजी (ब्लैक कैट कमांडो), भारत-पाकिस्तान सीमा, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर, कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र पुलिस निरीक्षण, पंजाब, जम्मू और कश्मीर मंा उग्रवाद विरोधी अभियानों में अपनी सेवा दी. इसके अलावा उन्होंने 1997 से लेकर 2000 तक बीएसएफ मेरु कैंप हजारीबाग एवं वर्ष 2006 से 2009 तक उत्तर बंगाल सहायक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया. अपने सेवा काल में उन्होंने मुंबई एयर पोर्ट सुरक्षा अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की. 41 वर्ष सात महीने के लम्बे समय तक राष्ट्र को अपनी सेवाएँ देने के बाद एच के पाठक, डिप्टी कमांडेंट के रूप में रिटायर हो गये. सीमा सुरक्षा बल की गरीमामयी परम्परा के अनुसार महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हे विदाई दी. उनके सम्मान में परिसर स्थित अधिकारी मेस में रात्रि भोज का आयोजन किया गया. कमलजीत सिंह बन्याल, महानिरीक्षक ने उन्हे समृति चिन्ह प्रदान किया. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-illegal-occupation-of-government-land-in-bagridih-complaint-to-dc/">कोडरमा

: बगरीडीह में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, डीसी से शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही