Search

 
 
 

हजारीबाग : बीएसएफ जवानों ने लगाए पौधे, 80 हजार पौधे लगाने का है लक्ष्य

 
दो माह में लगाए गए 52 हजार पौधे Hazaribagh : सीमा सुरक्षा बल मेरु, हजारीबाग में शुक्रवार को अभियान चलाकर पौधे लगाए गए. इस साल 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हजारीबाग बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र को दिया गया है. इनमें 52 हजार पौधे पिछले दो माह में लगा दिए गए. आने वाले एक माह के अंदर लक्ष्य पूरा करने की बात कही गई है. बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर मेरू के कैंपस में स्कूल के बच्चों के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पौधे लगाए. इस वर्ष केन्द्रीय पुलिस बलों को 1.5 करोड पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है. इसमें सीमा सुरक्षा बल को गृह मंत्रालय से 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग को इस वर्ष 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल ने भारत सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान पर्यावरण संरक्षण में सहर्ष भागीदारी ली है. पौधरोपण अभियान की मुहिम में बावा मेरू और स्कूली छात्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसे भी पढ़ें :आज">https://lagatar.in/even-today-the-people-of-chagrahi-tola-of-latehar-are-forced-to-live-in-the-dhibari-era/">आज

भी ढिबरी युग में जीने को विवश हैं लातेहार के छगराही टोला के लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/plantation-18_222-1.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

वृक्ष हरेक तरह से मनुष्य को पहुंचाता है लाभ : केएस बन्याल

कार्यक्रम में महानिरीक्षक केएस बन्याल ने कहा कि वृक्ष हमारी ऐसी संपदा है, जो मनुष्य को हर प्रकार से लाभ पहुंचाता है. इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. पेड़ हमारी धरती को हरा-भरा बनाकर ही नहीं रखते, अपितु इन्हीं की वजह से हमारी धरती शीतल रह पाती है. बन्याल ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से पौधरोपण की आवश्यकता वर्तमान समय में महत्वपूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि मेरू सीमा सुरक्षा बल परिवार इसी तरह आगामी कार्यक्रमों की शृंखलाबद्ध कड़ी के तहत पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा. इसे भी पढ़ें :कांवरियों">https://lagatar.in/the-group-of-kanwaris-left-for-babadham-youth-leader-birju-tiwari-gave-the-green-flag/">कांवरियों

का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना, युवा नेता बिरजू तिवारी ने दिखाई हरी झंडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही