Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों ने बांधा देशभक्ति का समां

Advertisement
Advertisement
स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की मिट्टी से भरा गया अमृत कलश दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका भेजी जाएगी Barkagaon: जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय, बड़कागांव के सभागार भवन में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख वचनदेव कुमार व संचालन उमेश दांगी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा… धुन के साथ पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में हजारीबाग मेरू कैंप से आए बीएसएफ के जवानों ने भाग लेकर देशभक्ति गीत-संगीत प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-when-will-the-iron-ore-mined-in-saranda-forest-be-removed/">हाईकोर्ट

ने पूछा -सारंडा जंगल में खनन कर रखे गए आयरन ओर को कब तक हटाया जाएगा

पूर्व सैनिकों, सेनानियों के वंशज को किया गया सम्मानित

इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज, पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल व पौधा देकर सम्मानित किया गया. प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव एवं जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गानों की प्रस्तुति की. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल विवाह पर रोकथाम के लिए नुक्कड़ नाटक दिखाया गया. कार्यक्रम की समाप्ति के पूर्व प्रखंड के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर व वीरांगनाओं के घर के मिट्टी लाकर अमृत कलश में रखा गया. इसे भी पढ़ें-एथलेटिक्स">https://lagatar.in/athletics-championship-jharkhand-won-10-gold-medals-on-the-second-day-total-43-medals-in-two-days/">एथलेटिक्स

चैंपियनशिप : दूसरे दिन झारखंड ने जीते 10 स्वर्ण पदक, दो दिनों में कुल 43 पदक

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर सीओ बालेश्वर राम, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, बीईओ जवाहर प्रसाद, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता, पंसस रितेश कुमार ठाकुर, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार कन्हैया, जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लखन महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइंया, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर, जिला मुखिया संघ उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, रिटायर्ड डीएसपी मटुकधारी महतो, पूर्व सैनिक अरविंद ओझा, उपेंद्र कुमार प्रसाद, प्रभु राम, राखी कुमारी, कोशिला देवी, सुनीता देवी, कृष्णा राम, प्रभु महतो, बेबी देवी, गिन्नी वर्मा, , मो. इब्राहिम के अलावा सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही