Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : युवती से शादी रचाकर युवक ने दहेज प्रथा पर किया प्रहार

Barhi : हजारीबाग के बरही स्थित करमा के युवक रामचंद्र चौधरी ने शादी रचा दहेज प्रथा पर प्रहार कर समाज और अपने परिवार को बड़ा संदेश दिया है. दरअसल उसके परिजनों ने बरकट्ठा के सलैया निवासी हीरामन प्रसाद की पुत्री चंचला कुमारी के साथ तय हुई थी. मामला लेन-देन पर अटका हुआ था. इसी बीच रामचंद्र ने बुधवार को गौरियाकरमा पंचायत अंतर्गत पशु प्रक्षेत्र स्थित शिव मंदिर में चंचला से शादी रचा ली. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fir-on-31-people-for-power-theft-1-lakh-58-thousand-fine/">धनबाद:

बिजली चोरी में 31 लोगों पर एफआईआर, 1 लाख 58 हज़ार फाइन

फिर ऐसे चंचला को नसीब हुआ ससुराल

उसके बाद रामचंद्र की मां ने चंचला को बहू को मानने और उसे घर में लाने से इनकार कर दिया. ऐसे में रामचंद्र ने अपनी पत्नी को हजारीबाग में एक रिश्तेदार के घर में रखा. जब इस बात की जानकारी चंचला के मायकेवालों की हुई, तो उन्होंने बरही थाने में पूरी आपबीती बताई. साथ ही मुखिया मीरा कुमारी को भी पूरी दास्तां बयां की. मुखिया पति सह समाजसेवी राजन ओम ने इस मामले में गांव में पंचायत बुला ली. वहां वर-वधू दोनों पक्षों को समझाने के बाद चंचला को ससुराल नसीब करा दिया. उसके बाद समाज के सामने फिर से शुक्रवार को रामचंद्र के साथ चंचला के हाथ पीले किए गए. इसे भी पढ़ें :कृषि">https://lagatar.in/a-team-of-officers-led-by-agriculture-minister-on-a-visit-to-kerala/">कृषि

मंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का दल केरल भ्रमण पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही