Search

 
 
 

हजारीबाग : वृद्धावस्था पेंशन के लिए शिविर का आयोजन

 
Vishnugarh, Hazaribagh:  विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा पंचायत भवन में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर शिविर लगाया गया. अहर्ता रखने वाले लाभुकों के चयन को लेकर लेकर बुधवार को बकसपुरा पंचायत भवन में शिविर लगा. 20 फरवरी से लगा यह शिविर 22 फरवरी तक चलेगा. शिविर में सभी जातियों की महिला समेत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लाभुकों का पंजीकरण किया जाना है. चयनित लाभुकों को हर माह एक हजार रुपये पेंशन मिलेगा. इसका लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जिनकी आयु पचास वर्ष हो चुकी है. आवेदन के साथ आवेदकों को अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी के लिए) देना आवश्यक है. शिविर में पंचायत के मुखिया नन्हकू महतो, रोजगार सेवक मो. अली, भारतीय युवा संसद सदस्य सुरेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि नागेश्वर महतो, वार्ड सदस्य बबिता देवी, आरती कुमारी, पोखन महतो ,रोहित सिंह, दिलीप कुमार, नेमचंद कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-jssc-president-neeraj-sinha-resigns/">रांची

: JSSC अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही