Search

 
 
 

हजारीबाग : ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स के लिए चला अभियान, 51 हजार रुपये राजस्व की वसूली

 
Hazaribagh : नगर आयुक्त के आदेश पर नगर प्रबंधक फरहत अनिसी के नेतृत्व में शहर के वार्ड-14 में लक्ष्मी पेट्रोल पंप से जीके मिश्रा रोड तक ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स की जांच की गई. ट्रेड लाइसेंस नही लेने वाले दुकानदारों को डिनायल नोटिस निर्गत किया गया था, परंतु उन्होंने ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाया. इस संदर्भ में नगर निगम की टीम दुकानों को सीलबंद करने पहुंची. दुकानदारों ने मौके पर ही नया ट्रेड लाइसेंस बनवाया. इसे भी पढ़ें– द">https://lagatar.in/three-youths-of-the-gym-raised-the-honor-of-hazaribagh-won-three-medals-including-gold-in-ramgarh/">द

जिम के तीन युवकों ने बढ़ाया हजारीबाग का मान, रामगढ़ में बटोरे स्वर्ण समेत तीन पदक

होल्डिंग टैक्स के लिए स्वकर निर्धारण फॉर्म भरवाया गया

वहीं होल्डिंग टैक्स नहीं देने वालों से स्वकर निर्धारण फॉर्म भरवाया गया. इस अभियान से कुल 51,280 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई. कुछ दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा. नगर प्रबंधक ने उन्हें दो दिनों का समय दिया है. बताया गया कि आगे भी दुकानों की सीलबंद की प्रक्रिया जारी रहेगी. अभियान में नगर निगम के सहायक धर्मेन्द्र राय, पीएमयू विकास कुमार औ र रितिका के शेखर समेत सभी तहसीलदार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-this-model-school-is-presenting-a-unique-model-of-education/">धनबाद

:  पढ़ाई का अनोखा ‘मॉडल’ पेश कर रहे हैं ये मॉडल स्कूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही