Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नहीं रही कैंसर पीड़ित सोमरी बिरहोरिन, रिम्स में ली आखिरी सांस

Advertisement
Advertisement
लाचार सिस्टम और गरीबी में गंवानी पड़ी जान जीतेजी बिरहोर महिला की नहीं मिली मदद, मौत के बाद भी परेशानी, एंबुलेंस की तलाश में परिजन बड़कागांव विधायक से भी लगाई थी गुहार : छोटेलाल बिरहोर Hazaribagh : आखिरकार बड़कागांव की सदबइया बिरहोर कॉलोनी निवासी कैंसर पीड़ित सोमरी बिरहोरिन नहीं रही. उसके पेट में कैंसर निकला था और हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था. वह दो सप्ताह से रिम्स में भर्ती थी और उसके इलाज के लिए उसका पति छोटेलाल बिरहोर आमजनों से लेकर सरकार तक गुहार लगा रहा था. इस खबर को ‘शुभम संदेश’ ने 19 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. लेकिन लचर सिस्टम और गरीबी ने सोमरी की जान ले ली. दरअसल उसके पति का कहना था कि रिम्स से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने की सलाह दी जा रही थी. न तो उसके पास पैसे थे और न ही जानकारी कि कैंसर पीड़ित पत्नी को राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से कहां ले जाएं. इसे भी पढ़ें :जिस">https://lagatar.in/in-the-case-in-which-sit-has-a-clean-chit-bjp-is-spreading-confusion-by-bringing-the-same-paper-again-and-again-supriyo-bhattacharya/">जिस

मामले में एसआईटी की क्लीन चिट, उसी कागज को भाजपा बार-बार लाकर भ्रम फैला रही : सुप्रियो भट्टाचार्य

समाज के लोग नहीं आये आगे

छोटेलाल बिरहोर ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड होते हुए भी पत्नी का सही ढंग से इलाज नहीं करा पाया और वह दुनिया से चल बसी. उन्होंने बड़कागांव की विधायक से भी गुहार लगाई थी. लेकिन उन्होंने भी सिर्फ डॉक्टर से बात करने की बात कही. पढ़ा-लिखा और जागरूक नहीं होने का नतीजा उसकी पत्नी की मौत से चुकता हुआ. मंगलवार की अपराह्न लगभग 3:00 बजे सोमरी बिरहोरिन की मौत हो गई. उसके बाद परिजन रोते-बिलखते रहे और शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए मदद का गुहार लगाते रहे. घंटों एंबुलेंस का इंतजार करते रहे. शाम 6:00 बजे उन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल से एक एंबुलेंस भेजे जाने की बात कही गई. इस संबंध में छोटेलाल बिरहोर के भाई विनोद बिरहोर ने बताया कि बिरहोर परिवार के लिए सरकार की सुविधा कहीं देखने को नहीं मिली और न ही समाज का कोई लोग आगे आया. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-will-provide-milk-to-15-elderly-people-for-6-months-for-rs-18-thousand/">बोकारो

: रोटरी क्लब 18 हजार रुपये में 15 बुजुर्गों को 6 माह पिलाएगा दूध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही