Search

 
 
 

हजारीबाग : पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

 
Tatijharia, Hazaribagh:  हजारीबाग-विष्णुगढ़ एन एच 522 पर बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने एक अनियंत्रित कार (बीआर 11पीसी 3579) दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बगोदर की ओर से आ रही कार रांची जा रही थी. इसी बीच बाबा बालकनाथ मंदिर के पास कार पेड़ से जा टकराई. गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग सुरक्षित थे. दुर्घटना की वजह कार का अगला टायर फटना बताया जा रहा है. कार सवार लोग श्री शुभ शंकर मिष्टान्न भंडार के पास कार को छोड़ कर सुबह बस से रांची के लिए रवाना हो गए. इधर, दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस टाटीझरिया थाना ले गई. इसे भी पढ़ें-कलकत्ता">https://lagatar.in/calcutta-high-court-judge-abhijit-gangopadhyay-said-he-will-resign-on-tuesday/">कलकत्ता

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, वे मंगलवार को इस्तीफा देंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही