Search

 
 
 

हजारीबाग: बहाली में अभ्यर्थी की माैत पर संज्ञान ले कोर्ट - प्रदीप

 
Hazaribagh: उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली भर्ती में एक अभ्यर्थी की मौत की सूचना पर भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने मृतक अभ्यर्थी के परिजनों से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त की. भाजपा नेता ने कहा कि हजारीबाग के पदमा में उत्पाद सिपाही की दौड़ में गिरिडीह जिले की मानिकाबाद गांव के निवासी सूरज वर्मा के निधन का समाचार काफी पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि सूरज अपने परिवारवालों की आंखों का एक चमकता हुआ तारा था. उसका जाना पूरे परिवार के लिए मुश्किल का समय है. संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं. प्रदीप ने कहा कि सरकार की असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है. जहां दौड़ हो रही है, वहां पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई होती, तो आज हमारे प्रतिभावान बच्चे जीवित होते. उन्होंने हेमंत सरकार से आग्रह किया है कि इस तरह घटनाओं की तत्काल जांच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए. साथ ही मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की भी मांग की. भाजपा नेता ने न्यायालय से भी निवेदन किया कि इस मामले में स्वतः संज्ञान लें और पीड़ितों को न्याय दिलाएं. इसे भी पढ़ें - अगले">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-america-next-week-will-interact-with-the-indian-community-including-national-news-at-a-glance/">अगले

सप्ताह अमेरिका जायेंगे राहुल गांधी..  भारतीय समुदाय से करेंगे संवाद…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही