Search

 
 
 

हजारीबाग: CBI ने मारा छापा, महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई अपने साथ

 
Hazaribagh: सीबीआई की टीम ने गुरुवार को इचाक थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में छापेमारी की. यह छापेमारी सिरसी गांव में राजू कुशवाहा के घर पर हुई. जानकारी के मुताबिक राजू के बेटे राहुल कुमार ने ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन किया था. इस मामले में सीबीआई ने छापेमारी की और उनके परिजनों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की. टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई.

राहुल कुमार रांची में पढ़ाई करता है

जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार रांची में पढ़ाई करता है. इसके अलावा वो पार्ट टाइम जॉब भी करता है. उसने अपने खाते से पैसे निकालकर ट्रांजेक्शन किए थे. इसी मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची थी. हजारीबाग पहुंचने पर सीबीआई की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी. सीबीआई की टीम सुबह करीब 8:00 बजे पहुंची थी. उन्होंने 1:40 तक घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गए. राजू कुशवाहा ने कहा कि सीबीआई ने कुछ बिंदुओं को लिखवाया है. यह भी कहा गया है कि जब भी सीबीआई की ओर से नोटिस भेजा जाएगा, तो पटना आना होगा. इस कार्रवाई में आठ लोगों की टीम शामिल थी. मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है. कयास लगाया जा रहा हैं कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें – मोकामा">https://lagatar.in/gang-war-in-mokama-heavy-firing-between-anant-singhs-supporters-and-sonu-monu-gang/">मोकामा

में गैंगवार : अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गिरोह के बीच जमकर फायरिंग, बाल बाल बचे पूर्व विधायक
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही