Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई कलस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Advertisement
Advertisement
पहले दिन खेले गए 15 मैच, मेजबान टीम जीती डीसी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, रंगारंग आगाज Hazaribagh : संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के प्रांगण में मंगलवार को सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज हुआ. इसमें बिहार-झारखंड की 47 टीमों ने शिरकत की है. इसमें बिहार की 13 और झारखंड की 34 टीमें शामिल हैं. उद्घाटन मैच विद्या विहार पूर्णिया और संत किरण स्कूल पटना के बीच खेला गया. फिर स्कूल के तीनों मैदान में बारी-बारी से 15 मैच खेले गए. इनमें विद्या विहार स्कूल पूर्णिया, सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची, रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर देवघर, सैनिक स्कूल नालंदा, संत मेरिस स्कूल मसौरी, त्रिनीटी ग्लोबल स्कूल पटना, संत अन्नस कान्वेंट स्कूल मंदार, टेंडर हार्ट सिनियर सेकेंडरी स्कूल, होलीक्रॉस स्कूल घाटोटांड़, बी एस एस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सोनारी जमशेदपुर, जैक एंड जिल स्कूल, संत माइकल पटना, डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल बोकारो और संत जेवियर स्कूल हजारीबाग विजेता रही. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-ssp-inspected-durga-puja-pandals-gave-guidelines/">रांची

: डीसी- एसएसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए दिशा- निर्देश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dc-speech_80-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

खिलाड़ी कुछ बेहतर सीख लेकर जाएं : डीसी

झंडोत्तोलन कर, गुब्बारे उड़ा और किक मारकर चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि बेहतर माहौल में खिलाड़ी खेलें और कुछ सीख लेकर जाएं. यह एक-दूसरे की संस्कृति और भाव को जानने का बेहतर मौका है. उन्होंने संत जेवियर्स स्कूल प्रबंधन की सराहना की और टीम भावना से खिलाड़ियों को आग्रह किया. संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो एस. जे. ने डीसी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं मंच संचालन डॉ देवव्रत मित्रा और अमृता सहाय ने किया. इसे भी पढ़ें-अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-two-day-navotsav-begins-with-asur-maya-dance-drama/">अरका

जैन विश्वविद्यालय  : असुर-माया नृत्य नाटिका के साथ दो दिवसीय ‘नवोत्सव’ का आगाज़
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/football-match-3_383-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

इससे पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया. मेजबान टीम संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के कप्तान आशीष कुजूर ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई. मौके पर संत जेवियर्स स्कूल के पूर्व प्राचार्य फादर पीजे जेम्स, जेसुइट समाज के कई लोग, पूर्व खेल शिक्षक भैया मुरारी सिन्हा, हॉक्सा के विजय जैन लुहाड़िया आदि मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dc-xavier_751-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही