Search

 
 
 

हजारीबाग: CGSTD ने मारा छापा, प्रतिबंधित गुटखा बरामद

 
Hazaribagh: सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग (CGSTD) ने सोमवार को तंबाकू के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. टीम ने बरही के अग्रवाल गली स्थित बंटी ट्रेड्स में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया. छापेमारी एडिशनल मजिस्ट्रेट एमवी बद्री प्रसाद के निर्देश पर सहायक आयुक्त आशीष कुमार की निगरानी में किया गया. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-minister-mithilesh-thakur-said-that-drinking-water-will-reach-every-house-of-jharkhand-by-2024/">बेरमो

: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा 2024 तक झारखंड के हर घर पहुंचेगा पीने का पानी
छापेमार दल में चार अधीक्षक, छह निरीक्षक और एक हवलदार शामिल थे. इसमें भारी संख्या में गुटखा बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रतिबंधित गुटखा के लिए नियमानुसार दंड शुल्क वसूले जाएंगे. मौके पर ही दल को दूसरे स्थान पर भी गोदाम होने का पता चला, तो वहां भी छापेमारी की गई. छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे अधीक्षक ने बताया कि जीएसटी धारा के तहत सभी माल की सूची तैयार कर गोदाम को सील कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-hc-stays-arrest-of-dsp-pramod-mishra-orders-cooperation-in-investigation/">रूपा

तिर्की मामला: DSP प्रमोद मिश्रा की गिरफ्तारी पर HC ने लगाई रोक, जांच में सहयोग का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही