Search

 
 
 

हजारीबाग : चैंबर ने डीसी-एसपी को लिखा पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

 
Hazaribagh : हजारीबाग फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल और सचिव राकेश ठाकुर ने हजारीबाग डीसी और एसपी को पत्र लिखकर व्यापारियों एवं आमजनों की समस्या से अवगत कराया एवं समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है. पत्र में लिखा है कि जिले में बालू की अनुपलब्धता से परेशानी हो रही है. निर्माण कार्य ठप हैं, निर्माण कार्य से जुड़ा व्यापार भी प्रभावित है. निर्माण कार्य करने वाले कारीगर एवं मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है.उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है. डीसी से इस सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आग्रह किया है. साथ ही एसपी का ध्यान शहर में बढ़ते आपराधिक गतिविधि एवं चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया है और इसका समाधान करने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/remand-period-of-former-cm-hemant-soren-begins-team-reaches-ed-office-from-jail/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि शुरू, जेल से ईडी ऑफिस लेकर पहुंची टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही