Search

 
 
 

हजारीबाग : विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान-3 का मॉडल आकर्षण का केंद्र

 
प्राचार्य समेत अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह Hazaribagh: हुरहरू स्थित आरसी मिशन रेजिडेंशियल स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. विद्यार्थियों ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए. बच्चों ने जेसीबी, रूम हीटर, नवीनीकरण ऊर्जा, विक्रम लैंडर, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रोलिक, स्मार्ट सिटी, बिजली बचत यंत्र, ट्रैफिक कंट्रोलर, स्ट्रीट लाइट आदि के मॉडल तैयार किए गए थे. वहीं छठी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया चंद्रयान 3 का मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. इसके अलावा बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक विजेता फलक फातिमा, पासवा प्रदेश महासचिव नीरज सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, निसार अंसारी, ज्ञानेश्वर दयाल और मेघालय सेनगुप्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अरुणाचल">https://lagatar.in/night-girl-of-arunachal-pradesh-was-running-illegal-business-in-dhanbad-this-is-how-it-was-revealed/">अरुणाचल

प्रदेश की नाइट गर्ल का धनबाद में चल रहा था अवैध कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा

वैज्ञानिक सोच निखारने पर जोर

अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए वैज्ञानिक सोच को निखारने की बात कही. प्राचार्य मिंकु कुमार ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनके वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए. स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाता है, ताकि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें. उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी मनोबल बढ़ाया. इसे भी पढ़ें-शराब">https://lagatar.in/liquor-policy-scam-the-law-has-a-long-hand-kejriwal-cannot-survive-for-long-bjp/">शराब

नीति घोटाला : कानून के हाथ लंबे हैं…केजरीवाल बहुत दिनों तक बच नहीं सकते: भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही