Search

 
 
 

हजारीबाग :  रामनवमी जुलूस में हिंसक घटनाएं, एक की मौत, दूसरा घायल

जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान दो अलग-अलग इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Hazaribagh : जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान दो अलग-अलग इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

पहली घटना पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर गांव में हुई, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय राम कुमार साव उर्फ रामा साव पर के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान कुछ युवकों को टोकने पर विवाद बढ़ा और उन्होंने राम कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Uploaded Image


दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा इलाके में हुई, जहां मुकेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे आपसी विवाद या जमीन से जुड़ा मामला सामने आ रहा है.  हजारीबाग पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही